कटंगी: सेलवा उपार्जन केंद्र में किसानों से नहीं खरीदा जा रहा गेहूं, खुले बाजार में गेहूं बेचने मजबूर किसान
तहसील क्षेत्र के एकमात्र रबी उपार्जन केंद्र में गेहूं की खरीदी बेहद मंद गति से चल रही है। किसान उपार्जन केन्द्र में गेहूं तो ला रहे है परंतु खरीदी को लेकर सरकार के सख्त नियमों के चलते किसानों को अपनी उपज गेहूं बेचने में काफी कठिनाईयों को सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को सेलवा स्थित उपार्जन केन्द्र में किसानों ने अपने साथ होने वाली समस्याओं से अवगत करवाया।