कटंगी: बाइक चोरी करने वाले चोरों को माननीय व्यवहार न्यायालय कटंगी ने भेजा जेल
माननीय व्यवहार न्यायालय कटंगी न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती नेहा ठाकुर ने आरोपी राकेश पिता यशवंत हरिनखेड़े उम्र 26 वर्ष निवासी तिघरा, थाना अरी और अक्षय उर्फ पालेन्द्र पिता कुंवरसिंह पारधी उम्र 22 वर्ष निवासी शुक्ला थाना अरी जिला सिवनी की जमानत याचिका खारिज कर दी और आरोपियों को जेल भेजा गया है। इस मामले में एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया था।