कटंगी: प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि वापस करने नपा ने 15 हितग्राहियों को थमाया नोटिस
नगर परिषद कटंगी ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के 15 हितग्राहियों को राशि वापस लौटाने का नोटिस भेजा है। सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत यह जानकारी नगर परिषद ने दी है। दरअसल, नगर परिषद ने शहर के करीब 145 हितग्राहियों को योजना की अंतिम किस्त 50 हजार रुपए नहीं दी है। नगर परिषद के अधिकारियों का दावा है कि सरकार से राशि नहीं आई है।