खलारी: सोसो में 22 पड़हा सोहराई जतरा का आयोजन, विधायक सुरेश बैठा हुए शामिल
Khelari, Ranchi | Nov 11, 2026 बुधवार शाम 5 बजे सोसो गांव में आयोजित 22 पड़हा सोहराई जतरा में कांग्रेस विधायक सुरेश बैठा मुख्य रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने समस्त ग्रामवासियों एवं आदिवासी समाज को सोहराई जतरा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सोहराई जतरा आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन हमारी गौरवशाली विरासत को...