खलारी: खलारी में रमजान के पहले जुमे की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई
Khelari, Ranchi | Feb 20, 2026 शुक्रवार दोपहर दो बजे खलारी पिपरवार कोयलांचल समेत आसपास के इलाकों में रमजान-उल-मुबारक के पहले जुमे की नमाज शांति और अकीदत के साथ अदा की गई। दोपहर 12 बजे से ही नमाजी मस्जिदों में पहुंचने लगे। खलारी जामा मस्जिद में पेश इमाम नेहाल अख्तर ने नमाज-ए-जुमा अदा कराई। इस मौके पर उन्होंने रमजान की फजीलत बताते हुए रोजा, इबादत, तरावीह और सदक़ा-ए-फितर की अहमियत पर जोर...