खलारी के हुटाप स्थित देवी मंडप मंदिर में जीर्णोद्धार कार्य के दौरान हादसे में घायल मजदूर बिजेंद्र राम (37) की डकरा क्षेत्रीय अस्पताल में इलाज के क्रम में मौत हो गई। मृतक चंदवा (लातेहार) का निवासी था। मंदिर कमेटी ने परिजनों को 50 हजार रुपये नकद व 1 लाख रुपये खाते में सहायता दी। मंगलवार दोपहर एक बजे पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया।