खलारी: पिपरवार में डिजिटल मीडिया की विश्वसनीयता पर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला
Khelari, Ranchi | Feb 14, 2026 शनिवार दोपहर दो बजे सीसीएल पिपरवार क्षेत्र स्थित बचरा ऑफिसर क्लब में भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की झारखंड इकाई झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा “डिजिटल मीडिया की विश्वसनीयता एवं चुनौतियां”विषय पर एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय सम्मेलन सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संपूर्णानंद भारती ने कहा कि डिजिटल युग मे पत्रकारिता...