गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज में ‘नशे को कहें ना’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
यमुनानगर। राष्ट्रीय कदम ब्यूरो। गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज में प्रहरी क्लब एवं एंटी-ड्रग अवेयरनेस सेल के संयुक्त तत्वावधान में “नशे को कहें ना” विषय पर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा उन्हें स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में डॉ. प्रभजोत कौर, सहायक प्रोफेसर (गृह विज्ञान) ने छात्राओं को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। इस अवसर पर पोस्टर मेकिंग एवं स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नशामुक्त समाज का संदेश दिया। प्रतिभागियों ने अपने रचनात्मक पोस्टरों और प्रभावशाली नारों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कॉलेज की निदेशिका डॉ. वरिंदर गांधी ने छात्राओं को नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। वहीं प्राचार्य डॉ. सुखविंदर कौर ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए कहा कि युवा पीढ़ी ही समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। अंत में छात्राओं ने समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर डॉ. अमिता रेढू, डॉ. अनुभा जैन, डॉ. सरबजीत कौर, डॉ. कोमल, डॉ. प्रभजोत कौर, डॉ. मीनाक्षी गुप्ता, डॉ. मनदीप कौर, सुश्री मानसी चौधरी, डॉ. शबनम भारती एवं सुश्री वंदना सहित कॉलेज का शिक्षण स्टाफ उपस्थित रहा।