Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
दुर्घटना
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
nvynews
#अक्षयअग्रवाल #सरस्वतीनगर #यमुनानगर
Jagadhri, Yamuna Nagar
| Aug 19, 2026
#अक्षयअग्रवाल
#सरस्वतीनगर
#यमुनानगर
MORE NEWS
#चौधरीअकरमखान #mla #jagadhri
Jagadhri, Yamuna Nagar | Aug 19, 2026
गोविंदपुरा स्कूल में विद्यार्थियों को सिखाया चार-बिन कचरा पृथक्करण यमुनानगर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोविंदपुरा में नगर निगम की स्वच्छ भारत मिशन टीम की ओर से विद्यार्थियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के तहत चार-बिन कचरा पृथक्करण की जानकारी दी गई। कार्यक्रम मेयर सुमन बहमनी व निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर आयोजित किया गया। स्वच्छ भारत मिशन विशेषज्ञ आकाश कुमार ने पीपीटी के माध्यम से विद्यार्थियों को गीला, सूखा, सैनिटरी तथा विशेष देखभाल वाले कचरे को अलग-अलग रखने के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि घरों और संस्थानों से निकलने वाले कचरे का स्रोत स्तर पर ही पृथक्करण करने से उसके उचित निस्तारण और पुनर्चक्रण में मदद मिलती है। विद्यार्थियों को उद्योगों में ड्राई वेस्ट मैनेजमेंट की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक, कागज, गत्ता, धातु और कांच जैसे सूखे कचरे की छंटाई कर उन्हें रिसाइकिल किया जा सकता है, जबकि उपयुक्त गैर-रिसाइकिल सूखे कचरे से आरडीएफ तैयार कर ऊर्जा उत्पादन में उपयोग किया जा सकता है। कार्यक्रम में आरआरआर यानी रिड्यूस, रियूज, रिसाइकल के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों को कचरे को संसाधन में बदलने, स्वच्छता अपनाने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। फोटो - कचरा पृथक्करण के बारे विद्यार्थियों को समझाते विशेषज्ञ आकाश कुमार।
Jagadhri, Yamuna Nagar | Aug 19, 2026
90.23 लाख से बदलेगी वार्ड 21 की तस्वीर, पक्की गलियों के साथ डाली जाएंगी स्टॉर्म वाटर ड्रेन वार्ड 21 में जलभराव और आवागमन की समस्याओं से मिलेगी राहत, 90.23 लाख के होंगे विकास कार्य कैबिनेट मंत्री व मेयर ने वार्ड 21 में 90.23 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास, डाली जाएंगी स्टॉर्म वाटर लाइन व पक्की गलियां यमुनानगर। हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा और मेयर सुमन बहमनी ने बुधवार को वार्ड नंबर 21 में 90 लाख 23 हजार रुपये की लागत से होने वाले तीन विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने वार्ड पार्षद मंजीत कौर की मौजूदगी में नारियल फोड़ तीनों विकास कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने निगम अधिकारियों को गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखकर तीनों विकास कार्य निर्धारित समय अवधि में पूरा करने के निर्देश दिए। मेयर सुमन बहमनी ने बताया कि नगर निगम द्वारा वार्ड 21 की बैंक कॉलोनी एक्सटेंशन व कांसापुर में 41 लाख 87 हजार की लागत से गली निर्माण व स्टॉर्म वाटर ड्रेन डालने का कार्य किया जाएगा। इसी तरह मोतीबाग बैंक कॉलोनी में 24 लाख 98 हजार रुपये और अशोक विहार में 23 लाख 38 हजार की लागत से गलियों व स्टॉर्म वाटर ड्रेन डालने के विकास कार्य किए जाएंगे। क्षेत्र में स्टॉर्म वाटर ड्रेन डालने और पक्की गलियों के निर्माण से स्थानीय निवासियों को जलभराव और आवागमन की समस्याओं से बड़ी राहत मिलेगी। मौके पर नगर निगम सहायक अभियंता राजेश शर्मा, पार्षद विक्रम राणा, पार्षद उज्ज्वल बन्याल, मदन कुमार, महरूफ अली, बिल्ला राणा, सरपंच सुरेश राणा, अमन, धर्मेंद्र, सुनीता बाली, पूजा शर्मा, रानी देवी आदि मौजूद रहें। -------------- जन-जन तक सुविधाएं पहुंचाना प्राथमिकता: श्याम सिंह राणा कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन एवं डेयरी तथा मत्स्य विभाग मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि हरियाणा सरकार शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा से काम कर रही है। हमारा मुख्य लक्ष्य आम जनता को बेहतर बुनियादी सुविधाएं प्रदान करना है। विकास कार्यों के लिए बजट की कोई कमी नहीं है। जनहित को ध्यान में रखकर केंद्र व प्रदेश सरकार करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि लोगों को बेहतर सड़क, जल निकासी और अन्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। ---------- वार्डों का कायाकल्प कर रहा नगर निगम : मेयर सुमन बहमनी मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि नगर निगम शहर के सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य करा रहा है। वार्ड 21 के वासियों की जल निकासी और पक्की गलियों की मांग लंबे समय से थी, जिसे आज पूरा किया गया है। निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र की स्थिति में बड़ा सुधार आएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तीनों कार्यों का निर्माण निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि स्थानीय जनता को लंबे समय तक इसका लाभ मिल सके। फोटो कैप्शन - वार्ड 21 में विकास कार्यों का शिलान्यास करते कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह, मेयर सुमन बहमनी व अन्य।
Jagadhri, Yamuna Nagar | Aug 19, 2026
अवैध खनन पर प्रशासन सख्त: 2.87 करोड़ रुपये का राजस्व, 65 वाहन सीज यमुनानगर, 19 अगस्त | राष्ट्रीय कदम ब्यूरो: जिले में अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से उपायुक्त प्रीति ने जिला सचिवालय के सभागार में जिला खनन समिति की बैठक की। बैठक में सभी एसडीएम, पुलिस, खनन, आरटीओ, सिंचाई एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को अवैध खनन और अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिला खनन अधिकारी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में खनन गतिविधियों से सरकार को 2 करोड़ 86 लाख 70 हजार रुपये (करीब 2.87 करोड़ रुपये) का राजस्व प्राप्त हुआ है। वहीं अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन में संलिप्त 65 वाहनों को सीज किया गया तथा 11 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है। वर्तमान में जिले में 4 खनन ब्लॉक संचालित हैं। उपायुक्त प्रीति ने कहा कि अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पकड़े गए वाहनों को जब्त कर नियमानुसार चालान किए जाएं तथा वाहन मालिकों और अवैध खनन में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। फर्जी ई-रवाना की भी गहन जांच करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने पुलिस विभाग को संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने, मोबाइल टीमों को सक्रिय रखने और सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। साथ ही जिला पंचायत एवं विकास अधिकारी को पंचायती भूमि पर अवैध खनन करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और सरपंचों को सतर्क करने के लिए कहा। बैठक में यह भी बताया गया कि जिले में 288 स्क्रीन प्लांटों में से 183 तथा 191 स्टोन क्रेशरों में से 91 वर्तमान में संचालित हैं। उपायुक्त ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और सेल्स टैक्स विभाग को बंद पड़े स्टोन क्रेशरों एवं स्क्रीन प्लांटों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल, अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा, विभिन्न उपमंडलों के एसडीएम, डीएसपी, जिला खनन अधिकारी, डीडीपीओ, डीआईपीआरओ तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Jagadhri, Yamuna Nagar | Aug 19, 2026