फूलिया कलां: फूलियाकलां गौशाला में गो सेवा टीम की अनूठी पहल, फव्वारों से गौवंश को मिल रही गर्मी से राहत
भीषण गर्मी और लगातार बढ़ रहे तापमान के बीच फूलियाकलां की गौशाला में गो सेवा टीम द्वारा गौमाताओं की सुरक्षा और राहत के लिए सराहनीय पहल की गई है। गौशाला परिसर में विशेष रूप से पानी के फव्वारे (पोकर) लगवाए गए हैं, जिनके माध्यम से गौशाला के वातावरण को ठंडा रखने का प्रयास किया जा रहा है।