पूर्णिया पूर्व: इंदिरा गांधी स्टेडियम के पास से महिला का अपहरण, पटना जंक्शन पर हुई बरामदगी, पुलिस जांच में जुटी
मीरगंज थाना क्षेत्र के रंगपुर गांव के महेश प्रसाद यादव की पत्नी माला देवी मीरगंज से ऑटो पर सवार होकर अपनी ननद के घर जनता चौक जा रही थी। तभी इंदिरा गांधी स्टेडियम के समीप स्कॉर्पियो सवार तीन बदमाशों ने महिला का अपहरण कर उसे पटना लेकर चले गए। महिला को रास्ते में बदमाशों ने पीटा। पटना जंक्शन पर मिली महिला। इलाज के लिए GMCH में भर्ती। पुलिस जांच में जुटी।