राजपुर: महान नदी का सीना छलनी, गोपालपुर में रेत के अवैध उत्खनन का वीडियो आया सामने
बलरामपुर जिले में रेत के अवैध उत्खनन और तस्करी का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजपुर के गोपालपुर के पास बहने वाली महान नदी में खुलेआम रेत का उत्खनन किया जा रहा है। नदी का सीना चीरकर बड़े-बड़े वाहनों से रेत का परिवहन और कथित अवैध तस्करी जारी है। हैरानी की बात यह है कि जिस तरह से नदी के अस्तित्व को नुकसान पहुंचाते हुए रेत निकाली जा रही है, उसे देखकर आप भी