भंडरा: ईद-उल-मिलादुन्नबी को लेकर भंडरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील।
भंडरा थाना परिसर में रविवार शाम 4 बजे थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में ईद-उल-मिलादुन्नबी त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक का उद्देश्य त्योहार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराने को लेकर तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करना था।बैठक में विभिन्न गांवों से पहुंचे...