आज़मगढ़: कलेक्ट्रेट में भूमिअध्याप्ति कार्यालय से भूमि मुआवजा के लिए ₹22हजार घूस लेते संप्रति अमीन गिरफ्तार, वरिष्ठ सहायक पर आरोप
आजमगढ़ में एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित भूमि अध्याप्ति दफ्तर में तैनात संप्रति अमीन सौरभ गौड़ को 22 हजार घूस लेते रंगे हाथों आजमगढ़ की एंटी करप्शन टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार कर टीम उसे सिधारी थाने ले गई जहां पूछताछ के साथ ही अन्य कार्रवाई में जुट गई। एंटी करप्शन टीम ने इसमें कार्यालय के वरिष्ठ सहायक आनंद मिश्रा को भी आरोपी पाया।