आज़मगढ़: पियरिया में भूत प्रेत के चक्कर में विपक्षियों ने पथराव कर लाठी डंडे से किया हमला, तीन जख्मी, जिला अस्पताल में भर्ती
आजमगढ़ के कप्तानगंज थाना के पियरिया गांव में रात में भूत-प्रेत के चक्कर में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। जिससे दूसरे पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष के प्रीतम ने बताया कि विपक्षी उनके पट्टीदार हैं। विपक्षियों का आरोप था कि पीड़ित पक्ष के लोग उनके घर में भूत प्रेत भेज दिए हैं। इसी का विवाद हो गया।