आज़मगढ़: बड़ेगांव में मैजिक गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र के बड़ेगांव में अनियंत्रित मैजिक वाहन की टक्कर से बाइक सवार 24 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। बाद में उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक अतुल कुमार निवासी मीरपुर थाना निजामाबाद है।