आज़मगढ़: सुम्भी बाजार से पुलिस ने किशोरी से छेड़खानी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
आजमगढ़ के थाना जहानागंज क्षेत्र के सुम्भी बाजार से किशोरी से छेड़खानी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि 29 जुलाई 2024 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि वादिनी की लड़की से अभियुक्त सीताराम राजभर पुत्र स्व जयत्री राजभर निवासी खल्लोपुर थाना जहानागंज ने छेड़खानी किया। जिसके सम्बन्ध में थाना में FIR दर्ज की गई थी।