आज़मगढ़: कई दिनों बाद मूसलाधार बारिश से आजमगढ़ नगर में जमा मस्जिद समेत जगह-जगह जल भराव से लोगों को हुई खासी परेशानी, गर्मी से मिल
आजमगढ़ में पिछले करीब 20 दिनों से भीषण गर्मी के बाद बुधवार को सुबह से कई घंटे तक हुई बारिश से एक तरफ जहां मौसम सुहावना हो गया वहीं दूसरी तरफ मूसलाधार बारिश के चलते शहर में सीवेज व्यवस्था की एक बार फिर से पोल खुल गई। जगह-जगह नालियों के भर जाने से सड़कों पर भी पानी आ गया और जल भराव के चलते आना-जाना दूभर हो गया। सड़कों पर तो जलभराव था ही कई जगह गली भी भर गई थी।