आज़मगढ़: ग्राम नीबी प्राइमरी पाठशाला से प्रतिबंधित पशुओं के साथ 4 अभियुक्त किए गए गिरफ्तार, 3 पशु बरामद
आजमगढ़ के थाना रानी की सराय के नीबी प्राईमरी पाठशाला से प्रतिबन्धित पशु के साथ 04 अभियुक्त गिरफ्तार कर लिए गए। 03 पशु बरामद कर लिए गए। SI संतोष कुमार यादव व SI अजय प्रताप सिंह मय हमराह को सूचना मिली थी कि 01 मैजिक में 03 पशु वध के लिए ले जाए जा रहे हैं। जो नीबी प्राइमरी पाठशाला के पास खड़े हैं। इस सूचना पर SI संतोष कुमार यादव व SI अजय प्रताप ने कार्रवाई की।