गिधौर: जमुई पंच मंदिर में प्रेम विवाह के बाद होटल में हंगामा, पुलिस ने जोड़े को हिरासत में लिया, वीडियो आया सामने
Gidhaur, Jamui | Sep 9, 2026 गिद्धौर थाना क्षेत्र के एक प्रेमी युगल की करीब एक वर्ष से चल रहे प्रेम प्रसंग का मंगलवार को जमुई के पंच मंदिर में शादी के रूप में अंत हुआ। लेकिन शादी के बाद दोनों रजिस्ट्री कचहरी के समीप होटल आश में ठहरने पहुंचे। जहां जमकर हंगामा हुआ। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर बुधवार 9 बजे से वायरल हो रहा है। दोनों प्रेमी युगल गिद्धौर थाना क्षेत्र निवासी बताया जा रहा है।