दस साल तक कहां थे धर्मपुर के विधायक? अब क्यों बहा रहे घड़ियाली आंसू, जनता मांग रही हिसाब
धर्मपुर विधानसभा में चुनावी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। क्षेत्र की समस्याओं और जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी वीर सिंह पंवार ने सवाल उठाए हैं।
वीर सिंह पंवार का कहना है कि आखिर दस साल के कार्यकाल में जनता की समस्याओं का समाधान क्यों नहीं हुआ? चुनाव नजदीक आते ही जनता की याद क्यों आने लगी?
वेटर की नौकरी से समाजसेवा का संकल्प लेकर राजनीति में उतरे वीर सिंह पंवार ने जनता के सामने एक सवाल रखा है—
इस बार नाम का नहीं, काम का विधायक चुनें!
जो अपनी नहीं, जनता की सुने।
जो चुनाव के समय नहीं, हमेशा जनता के बीच रहे।
जो वादे नहीं, धरातल पर काम करे।
धर्मपुर में अब विकास, जवाबदेही और बदलाव को लेकर नई बहस छिड़ रही है।
क्या इस बार धर्मपुर की राजनीति में बदलाव देखने को मिलेगा?
#धर्मपुरविधानसभा #वीरसिंहपंवार #निर्दलीयप्रत्याशी #देहरादून #उत्तराखंडचुनाव #जनताकीआवाज