प्रतापगढ़: उसरौली गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, दोनों पक्ष थाने पहुंचे और दी तहरीर
उसरौली गांव के रहने वाले अमरनाथ का आरोप है कि उनकी पट्टे की जमीन है। जिस जमीन को विपक्षी जबरन कब्जा कर रहे थे। जब वह रोकने गए तो आरोप है कि उनके साथ मारपीट की गई। घर की महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित ने गंभीर आरोपों की तहरीर घायल महिलाओं के साथ शनिवार की रात करीब 8 बजे थाने पहुंच कर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।