डुमरांव: 5 डिसमिल बनाम 20 डिसमिल: नुआंव में जमीन विवाद पर प्रशासन सख्त, निर्माण पर रोक, मौके पर पहुंचे सीओ
Dumraon, Buxar | Oct 1, 2026 नुआंव पंचायत में 20 डिसमिल जमीन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। पीड़िता हेवंती देवी का कहना है कि उन्हें पूर्व में बासगीत पर्चा के तहत 5 डिसमिल जमीन आवंटित हुई थी और वे उसी पर वर्षों से काबिज हैं। वहीं अंचल कार्यालय का आरोप है कि महिला द्वारा निर्धारित सीमा से अधिक जमीन पर निर्माण कराया जा रहा है।