बड़वानी से धीरज हॉस्पिटल बड़ौदा (गुजरात) के लिए निःशुल्क बस सेवा एवं डिस्काउंट हेल्थ कार्ड सुविधाओं का शुभारंभ किया गया। धीरज हॉस्पिटल के मार्केटिंग मैनेजर सचिन पाटीदार, नवनीत जायसवाल, समाजसेवी सादिक चंदेरी व तौसीफ चंदेरी की मौजूदगी में गंभीर मरीजों को बस द्वारा इलाज के लिए बड़ौदा रवाना किया गया। धीरज हॉस्पिटल में आयुष्मान भारत योजना व BPL कार्डधारकों का मुफ्त इलाज किया जाएगा। यह सेवा आगे भी जारी रहेगी। ऐसी ही अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . .
#NimadDastakNews #BarwaniNews #DheerajHospital #HealthCare #NimadNews