जिला पुलिस कप्तान पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशानुसार चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान के तहत बालसमुद चौकी (थाना नागलवाड़ी) पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एएसपी धीरज बब्बर व एसडीओपी अजय वाघमारे के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी रामकुमार पाटील व चौकी प्रभारी संजय शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने दो तस्करों सुनील ब्राह्मणे व रितेश डावर (निवासी बामनियापुरा) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 20 पेटी शराब (192 लीटर) और एक बाइक सहित कुल 1,55,900 रुपये का माल जप्त कर आरोपियों को केंद्रीय जेल बड़वानी भेज दिया है। ऐसी ही अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . .
#NimadDastakNews #BarwaniNews #NagalwadiPolice #BarwaniPolice #NimadNews