भगवान श्री रामकुल्लेश्वर महादेव के 31 अगस्त को निकलने वाले भव्य शिव डोला आयोजन को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय बड़वानी में प्रशासन और समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। एसडीएम भूपेंद्र रावत, डीएसपी महेश सुन्निया, थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन व नपा सीएमओ सोनाली शर्मा की मौजूदगी में यातायात, पार्किंग, ड्रोन से कड़ी सुरक्षा, बिजली व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर विस्तृत रणनीति बनी। प्रशासन ने डोला मार्ग के गड्ढों की मरम्मत कराने और निर्बाध व्यवस्था बनाए रखने का भरोसा दिया। ऐसी ही अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . .
#NimadDastakNews #BarwaniNews #RamkulleshwarMahadev #BarwaniShivDola #NimadNews