न्यूज़ 1
सेंधवा ग्रामीण पुलिस ने ग्राम धनौरा में हुई चोरी का सफल खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन, एएसपी धीरज बब्बर व एसडीओपी अजय वाघमारे के नेतृत्व में थाना प्रभारी ओ.पी. सिंह चांगोड़े व टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी भीमा, अशोक और बलिराम को दबोचा। हत्या के मामले में जेल में बंद रहे मुख्य आरोपी ने बाहर आते ही गैंग बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 लाख रुपये कीमत के शत-प्रतिशत चांदी के आभूषण जप्त किए हैं।
न्यूज़ 2
लायंस कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल सेंधवा में आयोजित दो दिवसीय विक्रम साराभाई अंतरिक्ष विज्ञान प्रदर्शनी संपन्न हुई। प्रदर्शनी में बड़वानी, धार और खरगोन जिले के 45 से अधिक स्कूलों के 16,800 विद्यार्थियों ने अवलोकन किया। बच्चों ने इसरो अहमदाबाद के वैज्ञानिकों से सीधा संवाद कर उपग्रह और रॉकेट तकनीक की जानकारी ली। प्रतियोगिता में उमर मंसूरी, र�