बड़वानी शहर में आगामी गणेशोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। 19 वर्षों से स्थापित होने वाले 'एमजी रोड के राजा' की नई कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से अश्विन भाई को अध्यक्ष व सुभाष भावसार को उपाध्यक्ष चुना गया। झंडा चौक पर 'बड़वानी धरोहर' द्वारा बुरहानपुर से विशेष थीम पर गणेश प्रतिमा लाई जाएगी और 14 से 23 सितंबर तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। वहीं पाला बाजार स्थित माँ कालिका मंदिर में 10 वर्षों बाद पुनः 10 दिवसीय भव्य गणेशोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें डांस डायरेक्टर भावेश यादव की टीम प्रस्तुतियां देगी। ऐसी ही अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #BarwaniNews #BarwaniGaneshotsav #MGRoadKeRaja #NimadNews