श्री गोपाल गोधाम गौशाला, भारत भारती तथा लोकहित सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में 17 नवंबर को लोहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 151 वीं जयंती को समर्पित एक भारत - श्रेष्ठ भारत विषय पर संगोष्ठी तथा गोपाष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जायेगा. आयोजन समिति के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने बताया है कि कार्यक्रम का आयोजन श्री गोपाल गोधाम गौशाला निकट एम. सी ऑफिस में धूमधाम के साथ किया जायेगा. गोपाष्टमी महोत्सव की शुरुआत सुबह 8 बजे से होकर बाद दोपहर 4 बजे तक जारी रहेगी तथा इस अवसर पर लगातार चाय पकोड़े तथा दोपहर 12 बजे से भंडारे का आयोजन किया जायेगा. सुबह के सत्र में पूर्व विधायक एन. के शर्मा मुख्यतिथि के रूप में गौ पूजा एवं हवन यज्ञ करेंगे. लोहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती को समर्पित एक भारत - श्रेष्ठ भारत विषय पर संगोष्ठी सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक राष्ट्रगीत एवं दीप प्रज्वलित के साथ शुरुआत होगी. इस अवसर पर पंचकुला के मेयर श्याम लाल बंसल मुख्यातिथि होंगे. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला मोहाली के माननीय संघचालक अश्वनी जैन कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे, जबकि भारत भारती के क्षेत्रीय प्रभारी रोशन लाल अग्रवाल, भारत भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री विवेकानंद दीक्षित, डेराबस्सी हल्के के पूर्व विधायक एन. के शर्मा विशिष्ट अतिथि एवं डेराबस्सी हल्के के वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश गाँधी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम से पूर्व जलपान एवं कार्यक्रम उपरांत दोपहर के भोजन प्रसाद की व्यवस्था रहेगी !
(राकेश गांधी)