धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में सुंदरकांड पाठ में शामिल हुए - Ram Kumar Kashyap - MLA Indri
कुरुक्षेत्र। हरियाणा के गवर्नमेंट चीफ व्हिप एवं इन्द्री के विधायक श्री रामकुमार कश्यप आज धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में भगवान श्री हनुमान जी के भव्य मंदिर के निर्माणाधीन कार्य के पावन अवसर पर आयोजित सुंदरकांड पाठ में शामिल हुए।
इस अवसर पर उन्होंने प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त बजरंगबली की पूजा-अर्चना कर समस्त क्षेत्र एवं प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन हमारी आस्था, संस्कृति और सनातन परंपराओं को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
जय श्रीराम! जय बजरंगबली! 🚩
#HVN24 #DPRK