हरियाणा विधानसभा में आयोजित हुआ दूसरा ‘हरियाणा युवा संवाद’
हरियाणा विधानसभा में संविधान पखवाड़ा के अंतर्गत आज दूसरे ‘हरियाणा युवा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में युवाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।
इस अवसर पर युवाओं को अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने, लोकतांत्रिक मूल्यों को आत्मसात करने तथा पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य विषय “पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास: संवैधानिक उत्तरदायित्व और सामूहिक कार्रवाई को आगे बढ़ाना” रहा।
यह संवाद युवाओं में संवैधानिक चेतना, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण के प्रति सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करने की एक सराहनीय पहल है।
#HVN24