घोड़ाडोंगरी: शाहपुर क्षेत्र के किसानों को मिली बड़ी सौगात, विधायक गंगा उइके के प्रयास से दो सिंचाई परियोजनाओं को मिली स्वीकृति
घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके के प्रयासों से गुरुवार को दोपहर 3 बजे प्रदेश सरकार ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत देते हुए दो नई सिंचाई परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है। इन परियोजनाओं पर कुल 10.43 करोड़ रुपये की लागत आएगी, जिससे लगभग 500 हेक्टेयर क्षेत्र में किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।