घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी नगर परिषद की पहल: डिवाइडर लाइटिंग से जगमग हुआ शहर, आकर्षित हो रहे लोग
घोड़ाडोंगरी नगर परिषद द्वारा शहर को सुंदर और आकर्षक बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई है। नगर परिषद ने शहर के प्रमुख मार्गों पर डिवाइडर के पास सुंदर-सुंदर सजावटी लाइटिंग लगवाई है, जिससे शहर की रात की खूबसूरती और भी निखर गई है। बुधवार शाम 6:00 बजे के बाद जैसे ही डिवाइडर पर लगी लाइटें जलीं, पूरा घोड़ाडोंगरी शहर रोशनी से जगमगा उठा।