घोड़ाडोंगरी: सारणी में कांग्रेस को बड़ा झटका, विधायक योगेश पंडाग्रे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा
बुधवार दोपहर 4 बजे सारणी के भाजपा कार्यालय में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला। योगेश पंडाग्रे के नेतृत्व में तथा नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे और भाजपा के कर्मठ, जुझारू व मिलनसार मंडल अध्यक्ष गोलू राजपूत के कार्यों से प्रभावित होकर कई कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा।