घोड़ाडोंगरी के सांदपानि विद्यालय में दोपहर 2:00 बजे से विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से ‘झाड़ू’ फिल्म का प्रदर्शन किया गया। इस फिल्म के माध्यम से बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक और नैतिक संदेश देने का प्रयास किया गया। फिल्म में बच्चों द्वारा निभाए गए विभिन्न किरदारों को दर्शाया गया, जिसमें साफ-सफाई, अनुशासन जिम्मेदारी को बताया।