घोड़ाडोंगरी: सादपानी विद्यालय में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, छात्राओं ने दिखाया दमखम, खूब बजी तालियां
बुधवार को सादपानी विद्यालय में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और खेल के प्रति जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कबड्डी मुकाबलों के दौरान एक से बढ़कर एक रोमांचक खेल देखने को मिला, जहां छात्राओं ने अपनी फुर्ती, ताकत और रणनीति का शानदार प्रदर्शन किया। हर मुकाबले में खिलाड़ियों का जोश देखते ही बन रहा था,