घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके ने बैतूल में लिया आध्यात्मिक सत्संग का लाभ, भजनों में डूबा माहौल, गुरुओं का आशीर्वाद लिया
गुरुवार दोपहर 12 बजे घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके ने बैतूल स्थित सद्गुरु श्री सतपाल महाराज जी आश्रम में आयोजित आध्यात्मिक सत्संग समारोह में सहभागिता की। इस अवसर पर आश्रम परिसर में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत वातावरण देखने को मिला। सत्संग के दौरान विधायक गंगा उइके ने भजनों का आनंद लिया और गुरुजनों से आशीर्वाद प्राप्त किया।