खबर का असर या सिर्फ खानापूर्ति? जोल्हूपुर मोड़ पर गड्ढे भरे, सड़क फिर भी बदहाल
जोल्हूपुर मोड़ पर 3-4 फीट गहरे गड्ढों को लेकर चली खबर के बाद NHAI ने गड्ढों में मिट्टी-गिट्टी भरकर उन्हें समतल तो कर दिया, लेकिन न तो पर्याप्त गिट्टी डाली गई और न ही डामरीकरण कराया गया।
वहीं कदौरा की ओर सड़क पर अब भी करीब तीन-तीन फीट गहरे गड्ढे राहगीरों के लिए खतरा बने हुए हैं।
ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यह सड़क मरम्मत है या महज खानापूर्ति?
वीडियो को लास्ट तक देखिए और राहगीरों से सुनिए कि सड़क की बदहाली पर उनका क्या कहना है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर सिर्फ इसी चौराहे पर नहीं, बल्कि सैकड़ों गड्ढे मौजूद हैं।
अब देखना है कि जिम्मेदार इन्हें कब गड्ढामुक्त कराते हैं।
सवाल सीधा है—टोल पूरा, मरम्मत अधूरी क्यों?
#NHAI #JolhupurMod #Jalaun #JalaunNews #Kadaura #Kalpi #Hamirpur #Kanpur #Jhansi #NH27 #RoadSafety #RoadAccident #NitinGadkari #MoRTH #DMJalaun #JalaunAdministration #UPGovt #YogiAdityanath #PWDUP #NHAIIndia #BundelkhandNews #SonuMaharaj
Kalpi, Jalaun | Sep 5, 2026