Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
बारिश
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
क्राइम
Biharfloods
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
sonumaharaja86
कालपी विधानसभा की ग्राम पंचायत इकौना सुर्खियों में! लाखों रुपये से बने मरघट के हालात पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल। पत्रकार सोनू महाराज के कैमरे पर ग्रामीणों ने बताई मरघट की हकीकत। वीडियो के अंत तक जरूर देखें और अपनी राय कमेंट बॉक्स में बताएं।
Kalpi, Jalaun
| Sep 4, 2026
MORE NEWS
कालपी विधानसभा में विकास की खुली पोल! ग्राम पंचायत इकौना में पंचायत भवन की बदहाल हालत पर ग्रामीणों के सवाल। ग्रामीणों का आरोप—बनने के बाद से आज तक खुला ही नहीं देखा। जर्जर सचिवालय ने विकास कार्यों पर सवाल खड़े कर दिए। वीडियो अंत तक देखें, ग्रामीणों की जुबानी सुनें हकीकत और अपनी राय कमेंट में बताएं। यह है कालपी विधानसभा क्षेत्र का विकास!
Kalpi, Jalaun | Sep 4, 2026
कालपी विधानसभा में फिर खुली विकास की पोल! इकौना ग्राम पंचायत में वृद्ध महिला ने खोली विकास कार्यों की हकीकत, नेताओं और गांव के हालात पर बेबाकी से रखी अपनी बात। कालपी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत इकौना में विकास कार्यों को लेकर एक वृद्ध महिला ने सवाल खड़े किए हैं। महिला ने गांव में हुए विकास को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए नेताओं और जिम्मेदारों पर भी बेबाक टिप्पणी की। वीडियो को लास्ट तक जरूर देखिए और सुनिए कि वृद्ध महिला ने विकास और नेताओं को लेकर क्या कुछ कहा। आप भी कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर बताएं। क्या आपके गांव में भी विकास कार्यों में गड़बड़ी या भ्रष्टाचार की शिकायत है? अगर हां, तो अपने गांव का नाम कमेंट में बताएं और हमारी टीम को सूचना दें, ताकि मामले की पड़ताल कर संबंधित पक्ष का पक्ष भी सामने रखा जा सके। फिलहाल इकौना की वृद्ध महिला का बेबाक अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वीडियो देखिए और अपनी राय बताइए। #कालपी #कालपीविधानसभा #इकौना #जालौन #उरई #कदौरा #ग्रामपंचायतइकौना #ग्रामप्रधान #ग्रामसचिव #खंडविकासअधिकारी #BDO #कदौराब्लॉक #विकासखंडकदौरा #जिलापंचायतराजअधिकारी #DPRO #जिलाधिकारीजालौन #DMJalaun #मुख्यविकासअधिकारी #CDOJalaun #SDMकालपी #तहसीलकालपी #पंचायतीराजविभाग #ग्रामीणविकासविभाग #UPGovernment #ग्राउंडरिपोर्ट #ग्राउंडजीरो #जालौनन्यूज #KalpiNews #JalaunNews #BreakingNews #UPNews
Kalpi, Jalaun | Sep 4, 2026
टोल टैक्स फुल, सड़कें गुल: जालौन के जोल्हूपुर मोड़ पर NHAI की अंधी कमाई, 4 फीट के गड्ढे दे रहे मौत को दावत! कानपुर-झांसी और हमीरपुर को जोड़ने वाला चर्चित जोल्हूपुर मोड़ चौराहा इन दिनों विकास के दावों की धज्जियां उड़ा रहा है। हर महीने लाखों-करोड़ों का टोल टैक्स वसूलने वाली NHAI की आंखों पर ऐसी पट्टी बंधी है कि उसे सड़क पर बने 3 से 4 फीट गहरे डेथ ट्रैप (जानलेवा गड्ढे) नजर ही नहीं आ रहे। टोल के नाम पर वसूली, सुविधा के नाम पर सन्नाटा हमीरपुर, झांसी और कानपुर की ओर जाने वाले छोटे-बड़े वाहन जब इस जोल्हूपुर मोड़ से गुजरते हैं, तो ऐसा लगता है मानो किसी सड़क पर नहीं बल्कि किसी कुएं में उतर रहे हों। 4 फीट गहरे गड्ढों में हिचकोले खाते वाहन जब 45 डिग्री पर तिरछे होते हैं, तो उसमें बैठे यात्रियों की सांसें अटक जाती हैं। सवाल यह है कि जब जनता की जेब से टोल टैक्स का एक-एक रुपया बराबर वसूला जा रहा है, तो उन्हें गड्ढा-मुक्त सड़क क्यों नहीं मिल रही? NHAI का काम सिर्फ वसूली तक सीमित रह गया है क्या? अधिकारियों और नेताओं का गांधारी अवतार ऐसा नहीं है कि इस रास्ते से कोई साहब या माननीय नहीं गुजरते। खाकी से लेकर खादी तक, सभी इसी गड्ढे में हिचकोले खाकर आगे बढ़ते हैं, लेकिन शीशे बंद गाड़ियों में बैठे जिम्मेदारों को बाहर की बदहाली नजर नहीं आती। सत्ता के गलियारों में बैठे नेताओं और वातानुकूलित दफ्तरों में आराम फरमा रहे प्रशासनिक अधिकारियों ने जैसे कसम खा रखी है कि जब तक कोई बड़ी दुर्घटना न हो जाए, तब तक फाइल आगे नहीं खिसकेगी। आखिर किसका इंतजार कर रहा है प्रशासन? लोकल जनता में भारी आक्रोश है और अब सीधे सवाल पूछे जा रहे हैं: क्या NHAI और जिला प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं? जनता से वसूले जा रहे टोल टैक्स का पैसा आखिर किसकी जेब में जा रहा है? मरम्मत के नाम पर सिर्फ गिट्टी-मिट्टी फेंककर खानापूर्ति करने वाले ठेकेदारों पर कार्रवाई कब होगी? अगर जल्द ही इस जोल्हूपुर मोड़ चौराहे की सुध न ली गई और गड्ढों को भरकर सड़क दुरुस्त नहीं की गई, तो क्षेत्र की जनता सड़कों पर उतरने को मजबूर होगी। जिम्मेदार सुन लें, कागजी खानापूर्ति बंद करें और धरातल पर काम दिखाएं! #NHAI #MinistryOfRoadTransport #NitinGadkari #ChiefMinisterUP #YogiAdityanath #DMJalaun #SPJalaun #JalaunAdministration #JalaunPolice #PWD_UP #UPGovt #JolhupurMod #JalaunNews #HamirpurNews #JhansiNews #KanpurNews #BundelkhandNews
Kalpi, Jalaun | Sep 4, 2026
एक बार फिर कालपी विधानसभा में विकास की खुली पोल! कदौरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत हरचन्दपुर में ग्रामीणों ने खोली विकास की हकीकत! हरचन्दपुर के ग्रामीणों ने विकास कार्यों और आवास योजना को लेकर सवाल खड़े किए हैं। सोनू महाराज से बातचीत में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पांच साल में गांव में अपेक्षित विकास नहीं हुआ। आवास योजना पर भी गंभीर सवाल ग्रामीणों का आरोप है कि कथित तौर पर अपात्र लोगों को आवास का लाभ मिला, जबकि पात्र परिवार लाभ से वंचित रह गए। ग्रामीणों ने गांव में हुए विकास कार्यों की जांच और जमीनी हकीकत सामने लाने की मांग भी उठाई। वीडियो को लास्ट तक जरूर देखें और सुनिए—हरचन्दपुर के ग्रामीणों ने सोनू महाराज से क्या कहा। अब सवाल है—ग्रामीणों के आरोपों की सच्चाई क्या है और गांव में हुए विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति क्या है? वीडियो देखने के बाद अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताइए। जनता की आवाज—सवाल भी जनता के, जवाब भी जनता के सामने! #जिलाधिकारीजालौन #जालौनप्रशासन #पुलिसप्रशासन #मुख्यविकासअधिकारी #CDOJalaun #खंडविकासअधिकारी #BDO #कदौराब्लॉक #ग्रामविकासअधिकारी #पंचायतसचिव #ग्रामप्रधान #ग्रामपंचायत #विकासखंड #जिलापंचायत #पंचायतीराजविभाग #ग्रामीणविकासविभाग #PMAY #प्रधानमंत्रीआवासयोजना #सरकारीयोजना #ग्राउंडरिपोर्ट #JalaunNews #KalpiNews #KadouraNews #HarChandpur #ViralNews #BreakingNews
Kalpi, Jalaun | Sep 3, 2026
कालपी विधानसभा में विकास की जमीनी हकीकत! कागजों पर विकास या जमीन पर बदहाली? कदौरा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत हरचन्द्रपुर में बना आयुष्मान आरोग्य मंदिर आज अपनी बदहाली की कहानी खुद बयां करता नजर आ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर के अंदर पहुंचने के रास्ते और आसपास की स्थिति बेहद खराब है। एक ओर गंगा-जमुना जैसी नदियों का पानी आसपास नजर आता है, तो दूसरी ओर आरोग्य मंदिर का परिसर जंगल में तब्दील दिखाई दे रहा है। वर्तमान समय में मंदिर के बगल से यमुना नदी बह रही है, लेकिन सवाल यह है कि जिस स्वास्थ्य केंद्र से ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी चाहिए, वहां विकास और रखरखाव की स्थिति आखिर ऐसी क्यों है? सरकारी योजनाओं के नाम पर लाखों से लेकर करोड़ों रुपये तक की धनराशि खर्च/निकासी का दावा किया जाता है, तो फिर जमीन पर विकास की तस्वीर इतनी बदहाल क्यों नजर आ रही है? पूरा वीडियो आखिर तक जरूर देखिए और सुनिए कि हरचन्द्रपुर के ग्रामीणों ने विकास को लेकर क्या-क्या सवाल उठाए। यह तो सिर्फ एक ग्राम पंचायत की तस्वीर है। आगे और भी ग्राम पंचायतों में जाकर दिखाएंगे कि विकास कितना हुआ और कागजों पर कितना! आपकी नजर में जिम्मेदार कौन है? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। #कालपी_विधानसभा #हरचन्द्रपुर #कदौरा #जालौन #ग्रामपंचायत #ग्रामविकास #विकासकीहकीकत #आयुष्मानआरोग्यमंदिर #स्वास्थ्यव्यवस्था #सरकारीयोजना #विकास_का_सच #जमीनी_हकीकत #सरकारी_धन #जवाब_दो #ग्रामीणों_की_आवाज #जनता_का_सवाल #जालौन_न्यूज़ #कालपी_न्यूज़ #कदौरा_ब्लॉक #BreakingNews #GroundReality #ViralVideo #NewsUpdate #PublicVoice #Development #JalaunNews
Kalpi, Jalaun | Sep 3, 2026
जालौन में दबंगई का आरोप! घर के बाहर बैठे युवक पर लाठी-डंडे और रॉड से हमला, सभासद समेत कई नामजद कोतवाली जालौन क्षेत्र में देर रात घर के बाहर बैठे युवक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है। पीड़ित ने मोहल्ले के रहने वाले सभासद समेत कई लोगों पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला करने, गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित सुलखान यादव पुत्र कैलाश यादव, निवासी मोक्षना पहलवान बाड़ा, कस्बा जालौन के अनुसार, वह रात करीब 10 बजे अपने घर के बाहर बैठा था। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला किया। इस दौरान उसके और परिजनों के साथ गाली-गलौज भी की गई। मारपीट में पीड़ित और उसके साथी को चोटें आने की बात कही गई है। शिकायत में पीड़ित ने नृसिंह यादव, विशाल यादव, महेश यादव समेत अन्य लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक आरोपी धमकी देते हुए मौके से चले गए। घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली जालौन पहुंचकर पुलिस को शिकायती पत्र दिया और कार्रवाई की मांग की। मामले में NCR दर्ज होने की बात सामने आई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। हालांकि वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। सवाल आखिर घर के बाहर बैठे युवक पर हमला क्यों हुआ? क्या वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने आएगी? #जालौन #Jalaun #जालौन_न्यूज़ #JalaunNews #ब्रेकिंग_न्यूज़ #BreakingNews #जालौन_पुलिस #KotwaliJalaun #मारपीट #हमला #लाठी_डंडे #लोहे_की_रॉड #दबंगई #कानून_व्यवस्था #पुलिस_जांच #वायरल_वीडियो #ViralVideo #क्राइम_न्यूज़ #CrimeNews #यूपी_न्यूज़ #UPNews #उत्तरप्रदेश #UttarPradesh #ग्रामीण_खबर #लोकल_न्यूज़ #ताजा_खबर #LatestNews #सच्चाई_सामने_आए #निष्पक्ष_जांच #न्याय
Kalpi, Jalaun | Sep 3, 2026
कालपी में दिनभर हलचल: शराब बरामदगी से वारंटी की गिरफ्तारी तक, आतिशबाजी दुकानों पर छापेमारी और किसानों का हल्लाबोल कहीं 22 क्वार्टर के साथ युवक गिरफ्तार तो कहीं वारंटी जेल भेजा गया, दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज; कौशांबी विस्फोट के बाद आतिशबाजी दुकानों की सघन जांच, किसानों ने खाद-बीज और फसल मुआवजे को लेकर सौंपे ज्ञापन बुधवार को कालपी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, किसान समस्याओं और जनसुविधाओं से जुड़े कई मामले दिनभर सुर्खियों में रहे। पुलिस ने जहां अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 22 क्वार्टर देशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया, वहीं वारंट के आधार पर एक अभियुक्त को पकड़कर न्यायालय भेजा गया। झगड़ा करने के आरोप में भी पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की। दूसरी ओर महिला से दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी में जुट गई है। 22 क्वार्टर देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार ज्ञान भारतीय छौंक चौकी प्रभारी विपिन कुमार यादव पुलिस बल के साथ गश्त पर थे। हरकुपुर बस स्टॉप के पास सूचना पर पुलिस ने हरकुपुर निवासी मुकेश पुत्र बालकिशुन को कथित रूप से झोले में 22 क्वार्टर देशी शराब ले जाते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना महिला उपनिरीक्षक ममतेश कुमारी को सौंपी। वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय भेजा चौकी प्रभारी विपिन कुमार यादव ने पुलिस टीम के साथ शाहजहांपुर निवासी वारंटी अभियुक्त अजीत पुत्र हरभान सिंह को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार मेडिकल परीक्षण के बाद उसे संबंधित न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। झगड़े के आरोप में युवक पर कार्रवाई रायणदिवारा निवासी समर सिंह पुत्र शीतल प्रसाद को पड़ोसी से विवाद और गाली-गलौज के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने चालानी रिपोर्ट तैयार कर मेडिकल परीक्षण के बाद उसे संबंधित न्यायालय में पेश किया। महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का मुकदमा कालपी के तरीबुल्दा मोहल्ले की एक महिला ने आरोप लगाया कि 25 अगस्त को एक युवक उसके घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया तथा विरोध करने पर धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी अरबाज के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार महिला की चिकित्सकीय जांच और न्यायालय में बयान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है तथा आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी। कौशांबी विस्फोट के बाद आतिशबाजी दुकानों पर प्रशासन की नजर कौशांबी में आतिशबाजी के गोदाम में हुए विस्फोट के बाद कालपी-कदौरा में प्रशासन अलर्ट हो गया। एसडीएम विनय कुमार मौर्य, सीओ राजेश कमल और अग्निशमन अधिकारी विनोद नायक ने आतिशबाजी की दुकानों व गोदामों का निरीक्षण किया। लाइसेंस, फायर एनओसी, पानी की व्यवस्था, बिल बुक और स्टॉक की जांच की गई। कालपी में लाइसेंसधारी दुकानदारों तथा कदौरा में दुकान-गोदाम का भी निरीक्षण हुआ। अधिकारियों ने सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने की चेतावनी दी। किसानों ने खाद-बीज, फसल नुकसान और सड़क-बिजली का मुद्दा उठाया भारतीय किसान संगठन और किसान यूनियन से जुड़े किसानों ने अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर प्रशासन से समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। किसानों ने लगातार बारिश से खरीफ फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा व फसल बीमा दिलाने, डीएपी-यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता, गुणवत्तापूर्ण रबी बीज, किसान रजिस्ट्री की त्रुटियां दूर करने, बिजली आपूर्ति सुधारने, खराब नलकूप ठीक कराने तथा जर्जर ग्रामीण सड़कों की मरम्मत कराने की मांग उठाई। अन्ना मवेशियों से फसलों को बचाने के लिए उन्हें गौशालाओं में बंद कराने की मांग भी की गई। नवरात्रि से पहले सड़क-नाली निर्माण की मांग कदौरा फाटक क्षेत्र के नागरिकों और मां दुर्गा भंडार समिति के सदस्यों ने नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव व अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन देकर जर्जर सड़क और नालियों का निर्माण कराने की मांग की। समिति ने कहा कि आगामी नवरात्रि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, ऐसे में उससे पहले सड़क की हालत सुधारना जरूरी है। हाईटेंशन फॉल्ट से घंटों बिजली बाधित कालपी विद्युत सबस्टेशन क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट आने से बुधवार दोपहर करीब 3:45 बजे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। अनुरक्षण टीम ने मौके पर पहुंचकर फॉल्ट दुरुस्त किया और शाम करीब पांच बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। हस्तनिर्मित कागज उद्योग को नई पहचान दिलाने पर जोर कालपी में हस्तनिर्मित कागज उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कार्यशाला आयोजित हुई। आईआईटी कानपुर की प्रोजेक्ट एक्जीक्यूटिव ऑफिसर रीता सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय कागज उद्यमियों को डिजाइनिंग और कलात्मक उत्पाद तैयार कर बाजार विस्तार की संभावनाओं की जानकारी दी गई। नोएडा में प्रस्तावित औद्योगिक समारोह में कालपी के हस्तनिर्मित कागज उद्यमियों की भागीदारी का भी आह्वान किया गया। एक ही दिन में कई मोर्चों पर सक्रिय दिखा प्रशासन—अब सवाल यह कि कार्रवाई और ज्ञापनों के बाद धरातल पर कितनी बदलेगी तस्वीर? #कालपी #जालौन #ब्रेकिंगन्यूज #कालपीपुलिस #जालौनपुलिस #अवैधशराब #वारंटीगिरफ्तार #कानूनव्यवस्था #आतिशबाजी #कौशांबीविस्फोट #प्रशासनअलर्ट #किसानसमस्या #किसानज्ञापन #फसलनुकसान #डीएपी #खादबीज #नवरात्रि #सड़कसमस्या #बिजलीसंकट #हस्तनिर्मितकागज #कालपीसमाचार #JalaunNews #KalpiNews
Kalpi, Jalaun | Sep 3, 2026
पंचायत की जांच में मचा हड़कंप! अभिलेख मांगते ही सचिव के पास नहीं पहुंचे दस्तावेज, अधिकारियों ने दिया 10 बजे तक का अल्टीमेटम—अब पूरे जालौन की पंचायतों पर उठे सवाल! माधौगढ़/जालौन ग्राम पंचायत कासिमपुर में ग्रामीणों की शिकायत पर हुई जांच ने पंचायत व्यवस्था और विकास कार्यों से जुड़े अभिलेखों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच के दौरान अधिकारियों द्वारा संबंधित विकास कार्यों के अभिलेख एवं जरूरी प्रपत्र मांगे गए, लेकिन ग्राम पंचायत सचिव शिवसागर अवस्थी उन्हें मौके पर प्रस्तुत नहीं कर सके। अधिकारियों ने इस पर नाराजगी जताते हुए अगले दिन सुबह 10 बजे तक सभी आवश्यक अभिलेख उपलब्ध कराने का स्पष्ट निर्देश दिया है। तय समय तक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। अब सवाल सिर्फ कासिमपुर का नहीं, पूरे जनपद जालौन का है! अगर इसी तर्ज पर जनपद जालौन के सभी ब्लॉकों की ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की फाइलों, भुगतान अभिलेखों, मनरेगा कार्यों, निर्माण कार्यों, अमृत सरोवर, गौशाला, स्ट्रीट लाइट, पंचायत निधि और अन्य सरकारी योजनाओं की निष्पक्ष एवं धरातलीय जांच कराई जाए, तो क्या-क्या तस्वीर सामने आएगी—यह देखने वाली बात होगी। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से गांव में पर्याप्त स्ट्रीट लाइट, अमृत सरोवर का सुंदरीकरण, बच्चों एवं युवाओं के लिए खेल मैदान, ओपन जिम, पंचायत स्तरीय बैठकों की समुचित व्यवस्था तथा गौशाला की व्यवस्थाएं बेहतर कराने की मांग की थी। जांच के दौरान ग्राम प्रधान एवं सचिव की ओर से अधिकारियों को बताया गया कि गांव में बच्चों के खेलने के लिए मैदान उपलब्ध है और धनराशि मिलने पर ओपन जिम की व्यवस्था कराई जाएगी। अमृत सरोवर के तहत तालाब की खुदाई का कार्य प्रगति पर बताया गया। स्ट्रीट लाइट का कार्य वार्षिक कार्ययोजना में शामिल कराने की बात कही गई। गौशाला में थान सिंह एवं करन सिंह वाल्मीकि द्वारा गौवंशों की देखरेख किए जाने की जानकारी दी गई। मामले की जांच पीडी/परियोजना निदेशक अखिलेश कुमार एवं एई आलोक मिश्रा ने की। अभिलेख प्रस्तुत न किए जाने के बाद अधिकारियों ने सचिव को समयसीमा में दस्तावेज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। सबसे बड़ा सवाल: क्या कासिमपुर की तरह जनपद जालौन की हर ग्राम पंचायत की फाइल खुलेगी? क्या कागजों में दर्ज विकास कार्यों का धरातल पर सत्यापन होगा? क्या सरकारी धन से हुए कार्यों की गुणवत्ता और भुगतान की भी जांच होगी? अगर पूरे जनपद में निष्पक्ष जांच हुई तो कई पंचायतों की तस्वीर बदल सकती है और कई सवालों के जवाब भी सामने आ सकते हैं। फाइलों से लेकर धरातल तक जांच हो—तभी पता चलेगा विकास की असली हकीकत! #कासिमपुर #माधौगढ़ #जालौन #जालौन_जनपद #ग्रामपंचायत #पंचायतजांच #ग्रामविकास #प्रशासन #जालौन_प्रशासन #जिलाधिकारी_जालौन #माधौगढ़_समाचार #ग्रामीणों_की_आवाज #ग्रामीण_समस्या #पंचायत_राज #बड़ा_सवाल #बड़ी_जांच #खुलेंगे_राज #सिस्टम_पर_सवाल #जनता_की_आवाज #BreakingNews #JalaunNews #MadhogarhNews #UPNews #UttarPradeshNews #LatestNews #HindiNews #LocalNews #RuralNews #NewsUpdate
Kalpi, Jalaun | Sep 2, 2026