करछना: बरदहा कचरी मार्ग पर गांव के रास्ते लिंक मार्ग पर ओवरलोड बड़े वाहन चालक फर्राटा भर रहे, जिम्मेदार बेखबर
करछना क्षेत्र में स्थानीय प्रशासन की उदासीनता के चलते ओवरलोड बडें वाहन चालकों की मनमानी बढ़ गई है। ज्यादातर बड़े वाहन चालक टोल बचाने के प्रयास में गांव के रास्ते लिंक मार्ग पर ओवरलोड गाड़ी लेकर फर्राटा भर रहे हैं। इससे न सिर्फ मार्ग के आसपास बसे ग्रामीणों को दिक्कत हो रही है बल्कि लिंक मार्ग से आवागमन करने वाले राहगीरों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रही