करछना: बनारस से छिवकी रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन के पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों और रेलवे अधिकारियों ने किया भव्य स्वागत
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बनारस से खजुराहो के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ बनारस से करते हुए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जहां से छिवकी रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो यहां पर जनप्रतिनिधि तथा रेलवे अधिकारियों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। छिवकी रेलवे स्टेशन पर मौजूद डीआरएम उत्तर मध्य रेलवे,महापौर गणेश केसरवानी,विधायक दीपक पटेल रहे।