करछना: करछना थाना परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस पर जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों के सामने अचानक मेज पर आकर बैठा बंदर
शनिवार को करछना थाना परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान जनसुनवाई का नजारा कुछ खास रहा है। जनसुनवाई करने पहुंचे एसडीएम करछना भारती मीणा, एसीपी वरुण त्रिपाठी, नायब तहसीलदार संतोष यादव जैसे ही कुर्सी पर बैठे और लोगों की फरियाद सुनना शुरू किया। तभी अचानक वहां पर एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया।