करछना: पहलू के पूरे गांव में अराजक तत्वों ने गरीब महिला के घर में लगाई आग, पुलिस जांच में जुटी
कौंधियारा क्षेत्र के पहलू का पूरा गांव निवासी स्वर्गीय सर्वजीत बिंद का परिवार शुक्रवार को रिश्तेदारी में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। स्व० सर्वजीत की पत्नी केशकली घर पर अकेली थी। देर रात होने पर अचानक चार लोग आए और महिला को घर से बाहर निकलने की बात कही। कई लोगों की आवाज सुनकर महिला बाहर नहीं निकली तो मौजूद लोगों ने महिला के घर में आग लगा दिया।