करछना: नैनी के चक भटाई में छत्तीसगढ़ के नेता की आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में सिंधी समाज के लोगों ने किया प्रदर्शन
छत्तीसगढ़ के नेता अमित बघेल द्वारा सिंधी समाज और उनके इष्ट देव भगवान झूलेलाल पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर देश भर में रहने वाले सिंधी समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। रविवार को करछना करछना क्षेत्र के नैनी चक भटाई में सिंधी समाज के लोगों ने एकजुट होकर बघेल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए। प्रधानमंत्री से कड़ी कार्यवाही तथा सार्वजनिक माफी की मांग किया।