सिमडेगा: सिमडेगा में लगातार बारिश से होने वाली आपदा से निपटने के लिए DC ने सभी प्रखंडों को जारी किए निर्देश
साइक्लोन के असर से सिमडेगा में लगातार बारिश हो रही है। 3 अगस्त को झारखंड सरकार ने रेड अलर्ट जारी करते हुए, सभी जिला के DC को आपदा प्रबंधन करने का निर्देश दिया है। इस निर्देश के आलोक में सिमडेगा DC अजय कुमार सिंह ने आज सुबह नोटिस जारी करते हुए, सभी प्रखंडों को आपदाओं से निपटने के लिए आवश्यक सामग्री तैयार रखने का निर्देश दिया है।