सिमडेगा: सलडेगा में जहरीले सांप के काटने से एक व्यक्ति की बिगड़ी हालत
सलडेगा निवासी गौतम साहू नामक व्यक्ति शुक्रवार की रात घर में सोया हुआ था। इसी क्रम में देर रात करीब 2:00 बजे उसे बिस्तर पर चढ़कर एक जहरीला सांप काट लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। तब उसके परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर आए, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।