सिमडेगा: सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने विधानसभा में उठाई उर्दू शिक्षकों की बहाली की मांग
सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने शुक्रवार को विधानसभा सत्र में मध्य एवं माध्यमिक विद्यालय में उर्दू शिक्षकों की बहाली हेतु मांग उठाई। उन्होंने कहा कि माध्य एव माध्यमिक विद्यालय में सृजित उर्दू शिक्षक नहीं रहने से उर्दू पढ़ने वाले बच्चे उर्दू शिक्षा से वंचित हो रहे हैं, ऐसे में सरकार द्वारा सृजित पद की तुरंत नियुक्ति करें ताकि उर्दू पढ़ाई शुरू हो सके।