सिमडेगा: ओड़गा में जहरीले सांप के काटने से युवती की बिगड़ी हालत, लाया गया सदर अस्पताल।
ओड़गा निवासी ममता खेस नामक युवती शुक्रवार की देर रात किसी काम से घर के आंगन में जा रही थी। इसी क्रम में उसे एक जहरीला सांप काट लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। तब उसके परिजन उसे 3 अगस्त की अहले सुबह सदर अस्पताल लेकर आए, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।