सिमडेगा: कोलेबिरा विधायक ने विधानसभा सत्र में उठाई अल्पसंख्यक स्कूलों में साइकिल, छात्रवृत्ति व स्कूल ड्रेस वितरण की मांग
कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी ने शुक्रवार को विधानसभा सत्र में अल्पसंख्यक स्कूलों में साइकिल छात्रवृत्ति एवं स्कूल ड्रेस उपलब्ध कराने की मांग उठाई ।उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक स्कूल निष्पक्ष रूप से लोगों को सेवा देती है और वहां के बच्चे भी बेहतर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पाते हैं, ऐसे में उन स्कूलों में भी सरकार सुविधा बहाल करें।