सिमडेगा: पब्लिक एप के खबर का हुआ असर,कुलुकेरा करम टोली कोतारी नदी में ध्वस्त पुलिया को प्रशासन ने कराया मरम्मत
पब्लिक एप में शुक्रवार को चलाए गए खबर का असर देखने को मिला जहां पर भारी बारिश की वजह से कुलुकेरा करम टोली कोतारी नदी में ध्वस्त पुलिया को शनिवार की सुबह प्रशासन ने मरम्मत करवाया। जूनियर इंजीनियर संजय उरांव की मौजूदगी में वहां पर मिट्टी डलवाते हुए उसे मरम्मत करवाया। साथ ही उन्होंने कहा कि आगे भी कहीं पर सूचना मिलेगी तो मरम्मत की जाएगी।